{"_id":"2042dc6586738cf45387ba72819d88a3","slug":"fighting-between-two-group-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 5 महिलाओं सहित 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 5 महिलाओं सहित 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया गया है। इनमें एक पक्ष के 9 घायलों को अग्रोहा रेफर किया गया है। जमीनी विवाद फतेहाबाद व उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में विचाराधीन है।
पुलिस ने घायलों के ब्यान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव दहमान निवासी सतबीर पुत्र बाला राम यादव व दरिया सिंह यादव के बीच पिछले कई वर्षों से चार एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
सतबीर सिंह अपनी दादा लाई जमीन पर हक जता रहा है वहीं रणधीर सिंह उपरोक्त जमीन पर अपना हक होने का दावा जता रहा है। जिसको लेकर दोनों ही पक्षों के खिलाफ दर्जनों बार लड़ाई झगडे़ से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। सतबीर ने बताया कि वह गांव दहमान से कई वर्ष पहले हांसी के रामपुरा गांव में लड़ाई झगडे़ के कारण वहां जाकर बस गए थे। क्योंकि उक्त लोग बार-बार मारपीट करते थे।
चार एकड़ जमीन उनकी होने के कारण वह अपना कब्जा लेने के लिए वीरवार को दहमान आए थे। लेकिन पहले से दांव लगाकर बैठे पचास साठ लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान टाटा एस गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। सतबीर का आरोप है कि शेर सिंह ने उन पर हवाई फायर करके हमला शुरू किया।
ये हुए चोटिल
खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के दहमान निवासी एवं हालआबाद रामपुरा हांसी सतबीर सिंह, सोनू, पुनम देवी, संदीप कुमार, धनपति देवी, पम्मी देवी, भूप सिंह, मीना देवी, व मूर्ति देवी को अधिक चोटें आने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया।
इनकी हालत गंभीर होने के कारण इन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। उधर दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें कृष्ण कुमार, रणधीर सिंह व विरेन्द्र सिंह शामिल हैं।
क्या कहते हैं एसएचओ
भूना थाना प्रभारी विजेन्द्र सिहाग ने बताया कि जमीनी विवाद चल रहा था जिसके कारण दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ है जिसमें कई बार इनके खिलाफ लड़ाई झगडे़ की आशंका को लेकर मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं।
वीरवार को दोनो पक्षों के बीच कब्जा लेने को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें हवाई फायर संबंधित आरोप भी लगाए जा रहे हैं। बीट इन्चार्ज कृष्ण कुमार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो मामला सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई होगी।