{"_id":"58e92dfd4f1c1b4c3e5ba0bb","slug":"fathebad-tantrik-arrested-medicene-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तिया बेटा होने की दवा देते हुए एक तांत्रिक रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्तिया बेटा होने की दवा देते हुए एक तांत्रिक रंगे हाथों गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माजरा रोड पर स्थित एक घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी। शनिवार की दोपहर को टीम ने वहां शर्तिया लड़का पैदा होने की दवाई देने वाले एक तांत्रिक को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान पृथ्वी भगत के रूप में हुई है और उसने अपने घर में ही एक मंदिर बना रखा था, जिसमें वह लोगों को शर्तिया बेटा पैदा होने की दवाई देता था और उनसे पैसे ऐंठता था। स्वास्थ्य विभाग के साथ उनके अधिकारियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची सिटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र एवं उनकी टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और उसके खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए छापामार टीम का नेतृत्व करने वाले डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि माजरा रोड पर पृथ्वी भगत नामक एक व्यक्ति काफी समय से लोगों को लड़का होने के नाम पर दवा देता है और लोगों से ठगी करता है।
विज्ञापन
इसी आधार पर विभाग ने एक आशा वर्कर को बोगस ग्राहक बनाकर और 500 रुपये देकर पृथ्वी भगत के पास भेजा था। जैसे ही बोगस ग्राहक बनी महिला वहां पहुंची तो पृथ्वी भगत ने उसे बताया कि वह काफी समय से यह काम कर रहा है और उसकी दवा से लड़का ही पैदा होता है।
टीम को मौके पर मिली कई जड़ी-बूटियां
डॉ. गिरीश के अनुसार पृथ्वी भगत ने महिला को शाम को जड़ी बूटियों से दवाई बनाकर देने की बात कही और साथ ही उसके ऊपर किसी माता की साया होने तथा इसकी विधि बताने की भी बात कही। जैसे ही महिला ने उसे 500 रुपये दिए तो टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। आरोपी तांत्रिक के घर की तलाशी लेने पर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को आरोपी के घर के अंदर बने मंदिर में मोर पंख, लौंग, कई प्रकार के चूर्ण और बतासे आदि सहित प्रसाद का सामान बरामद हुआ है। बताया गया है कि वो प्रसाद में बतासों को अभिमंत्रित करके देता था और और सफेद मूसली व कई जड़ी-बूटियों की दवाई के साथ इन बतासों को खाने पर शर्तिया बेटा पैदा होने का दावा करता था।
क्या कहना है पुलिस का
इस बारे में बात करने पर सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है और आवश्यक कार्यवाही शुुरू कर दी गई है।