{"_id":"590a22b14f1c1b0646441e5f","slug":"fathebad-murder-beat-him-dead-body-found-river-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदनी नहर से कट्टे में मिला सुनील का शव, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुदनी नहर से कट्टे में मिला सुनील का शव, परिजनों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्ाव
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी के बाद अपहृत हुए गांव जमालपुर शेखां निवासी सुनील का शव सदर पुलिस ने गांव कुदनी से 50 मीटर की दूरी पर नहर से एक प्लास्टिक के थैले से बरामद किया है। पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त करवाकर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या सहित शव को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बुधवार को शव पर चोट के निशान तथा अन्य जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची इस समय डीएसपी शमशेर दहिया भी रहे।
वहीं इससे पूर्व सुबह नौ बजे तक मृतक के शव का कोई पता नहीं चलने से ग्रामीणों ने टोहाना-रतिया रोड पर जाम लगाकर सदर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के चलते आमजन को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। शव बरामद होने के बाद तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिन गांव जमालपुर से अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उसके भाई सुनील का अपहरण कर लिया है, शिकायत अपहृत युवक के भाई सुनील ने थाना सदर में दर्ज करवाई थी व हत्या की आशंका भी जताई थी। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर लगभग दस लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कर शक के आधार पर पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें एक आरोपी गुरलाल है। पुलिस ने बीते दिन जब गहनता से एक आरोपी से पूछताछ की तो उसने कबूल किया था कि उसने सारी कहानी बताई। बताया कि उसके साथियों ने युवक का अपहरण कर खेत में ले गए ओर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी और दो साथी मृतक के शव को एक बोरी में डालकर शव को खुर्दबुर्द करने ले गए हैं।
पुलिस की टीम जांच अधिकारी ओमप्रकाश, एचसी राजेश, एचसी करनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव कूदनी के समीप शव की तलाश कर रही थी तो उनकी नजर में नहर में तैर कर आगे की ओर जा रहे एक प्लास्टिक के पीले कट्टे पर गई। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कट्टे को बाहर निकाला जिससे ऊपर से बांधा गया था। पुलिस ने कट्टे के ऊपर बंधी रस्सी को काटकर देखा तो उसमें एक व्यक्ति का शव मिला तथा उसे कंबल से ढका गया था। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक के भाई अनिल को मौके पर बुलाया और शिनाख्त के बाद शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक की माता ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते उसके बेटे की जान गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अपहरण के मामले में शक के आधार पर चार लोगों को गिरफ्त में लिया था और गहनता से पूछताछ के दौरान अपहरण के बाद युवक की हत्या का मामला सामने आया था। मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया तो सात-आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। बाकियों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
प्रदीप कुमार, थाना सदर प्रभारी