{"_id":"57bf3cb54f1c1b3257d4eed9","slug":"fatehabad-shop-drugss-medicine-found-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान से नशे की गोलियां और इंजेक्शन मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान से नशे की गोलियां और इंजेक्शन मिले
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर रमण श्योराण एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. कुलदीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गांव खाराखेड़ी में छापामार कर एक किराने की दुकान से नशे की गोलियां और इंजेक्शन बरामद किए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर रमण श्योराण को गुप्त सूचना मिली थी कि खाराखेड़ी स्थित उक्त किराने की दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार किया जा रहा है। इस पर रमण श्योराण ने टीम का गठन कर स्थानीय पुलिस की मदद से उक्त दुकान पर छापा मारा। दुकान संचालक किराने की दुकान में ही मोबाइल का भी काम करते मिला।
विज्ञापन
दुकान की तलाशी लेने पर उसमें ऑक्सीटोक्सिन के 90 इंजेक्शन और प्रोजालान की 30 गोलियां बरामद की गई हैं। जब दुकानदार गुलशन से इस संदर्भ में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। ड्रग इंस्पेक्टर रमण श्योराण की शिकायत पर बिना लाइसेंस दवाइयां बेचने के आरोप में आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन