{"_id":"585829554f1c1b774fe39730","slug":"fatehabad-road-accident-school-head-dead-wife-serious-injured-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूल हेड की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में स्कूल हेड की मौत, पत्नी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी निवासी हैदरवाला राजकीय स्कूल के हेडमास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इनका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी को भी चोटें लगी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
भूना रोड स्थित बैंक कॉलोनी निवासी हेडमास्टर कुलदीप (55) बराड़ टोहाना खंड के क्लस्टर स्कूल के हेड थे। इनके अंतर्गत गांव लल्लूवाल, हैदरवाला सहित अन्य सरकारी स्कूल आते हैं। रविवार को वे अपनी पत्नी सहित किसी कार्यक्रम में भाग लेने कार से सरदूलगढ गए थे।
विज्ञापन
जब वे लौट रहे थे तो गांव चिम्मो के पास अचानक सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें कुलदीप और उनकी पत्नी परमजीत कौर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जसवंत सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह परिवार सहित पंजाब गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो अज्ञात कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में शोक की
विज्ञापन