फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, ox and cow, in truck, caught by villegers police, harayana

रतिया में फिर गोतस्करी, एक बैल और 15 गाय छुड़ाई

Sat, 04 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, ox and cow, in truck, caught by villegers police, harayana
पकडा गया ट्रक व लदी गाय । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
रतिया क्षेत्र में गो तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को गोरक्षकों ने 16 बैलों से भरा एक ट्रक पकड़ा था। इसके बाद शनिवार को एक और ऐसा ही मामला सामने आया। शनिवार अलसुबह गांव खुनन के पास ग्रामीणों ने एक ट्रक को रुकवाकर उसकी जांच की तो उसमें एक बैल और 15 गायों को ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को काबू कर सूचना नागपुर पुलिस चौकी को दी। नागपुर चौकी इंचार्ज साधुराम ने एक टीम को मौके पर भेजा और आरोपी चालक सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। \


जानकारी के अनुसार बीती रात गांव खुनन बस स्टैंड के पास गांव खुनन निवासी जसविंद्र सिंह और अन्य  ग्रामीणों ने पंजाब से एक ट्रक को आते देखा। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर देखा कि ट्रक में पराली के नीचे काफी संख्या में गाय और बैल लदे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नागपुर चौकी को दी। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शनिवार को ही कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। ट्रक से बरामद गाय और बैल को नागपुर गोशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed