{"_id":"570015c44f1c1bdd01f00105","slug":"fatehabad-news-hindi-news-teacher-education-case-suspend-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचर ने नशे में डीईओ को कहे अपशब्द, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट टीचर ने नशे में डीईओ को कहे अपशब्द, निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
शहर के पुरानी गोशाला क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक पाठशाला के एक गेस्ट टीचर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के साथ नशे में गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उपरोक्त गेस्ट टीचर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने इस मामले में शहर पुलिस चौकी में मोबाइल रिकार्डिंग की सीडी देते हुए गेस्ट टीचर सतवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शहर पुलिस चौकी में शिकायत दी कि शुक्रवार देर रात गेस्ट टीचर सतवीर सिंह ने उनके मोबाइल फोन पर शराब के नशे में दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे।
शिक्षक स्कूल के समय में भी नशे में रहता था और इसकी शिकायतें भी मिलती थीं। शराब के नशे में ही रात के समय दुर्व्यवहार किया था। इसके चलते उपरोक्त शिक्षक को बर्खास्त करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। पुलिस को भी शिकायत दे दी है। यज्ञदत्त वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
शहर पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक एवं जांच अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने सीडी सहित उपरोक्त शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के संबंध में जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।