{"_id":"571d0dcb4f1c1ba06e8b6a6d","slug":"fatehabad-news-hindi-news-petrol-pamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में लगी आग, पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचने से अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में लगी आग, पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचने से अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तलवाड़ा और म्योंद खुर्द के बीच रविवार दोपहर खेतों में आग लग गई। अचानक लगी आग से किसानों में अफरातफरी मच गई। गांव तलवाड़ा के किसानों ने आग से 13 एकड़ जमीन पर पड़े भूसा जलने का दावा किया है। मौके पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना खेतों के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तक एक समय आग पहुंचने से हड़कंप की स्थिति हो गई थी।
दोपहर करीब दो बजे गांव तलवाड़ा के नजदीक खेतों में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह किसान बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होना बताया। गांव तलवाड़ा के किसान बंत सिंह, संत सिंह व सुखदेव सिंह ने कहा कि आग लगते ही इसकी सूचना दमकल केंद्र में दी गई। वहीं उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
किसानों के मुताबिक आग लगने से खेतों में करीब 13 एकड़ भूमि पर पड़ा भूसा जलकर राख हो गया। वहीं भड़की आग तेज हवा के साथ म्योंद खुर्द स्थित सिंगला फिलिंग स्टेशन के नजदीक लगते खेतों में भी पहुंच गई। इससे किसानों में और भी ज्यादा हड़कंप मच गया। हालांकि इसी दौरान मौके पर पहुंचे जाखल फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।