फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, health, action, adiction, tablets, Fatehabad

रतिया में फैक्ट्री पर छापा, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

Wed, 30 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना Updated Wed, 30 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, health, action, adiction, tablets,  Fatehabad
छापामारी - फोटो : fatehabad
रतिया में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भूना रोड स्थित एक फैक्ट्री में छापा मारकर नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। विभाग की कार्रवाई के दौरान टीम ने दवा फैक्ट्री से एक लाख गोलियां बरामद की हैं। बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक हनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग की इस कारवाई के बाद नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, नशीली दवाओं की बरामदगी की इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां मिलने की सूचना मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनियां भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ड्रग विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भूना रोड पर एक फैक्ट्री में नशीली दवाइयां बनाई जा रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए ड्रग विभाग के सीनियर ड्रग अधिकारी कर्ण गोदारा, जिला ड्रग अधिकारी रमन श्योरान और रतिया थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी, शहरी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार दोपहर बाद भूना रोड स्थित दवाइयों की फैक्ट्री में छापा मार कार्रवाई की।
विज्ञापन


यहां तलाशी के दौरान एक कमरे में बोरी के अंदर रखे डिब्बों में भारी मात्रा में नशीली दवाइयों का जखीरा मिला। इतनी अधिक मात्रा में नशीली दवाइयां मिलते ही टीम ने इसकी सूचना पुलिस के जिला कप्तान और उच्चाधिकारियों को दी। टीम ने बोरे में मिली दवाइयों की जांच की तो उसमें लगभग नशे की एक लाख गोलियां बरामद हुईं। टीम ने गोलियों को कब्जे में फैक्ट्री मालिक हनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर के कई मेडिकल स्टोर संचालक भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं सीनियर ड्रग अधिकारी
सीनियर ड्रग अधिकारी कर्ण गोदारा ने बताया कि भूना रोड स्थित फैक्ट्री में नशीली दवाइयां बनाए जाने की सूचना विभाग को मिली थी। पुलिस के सहयोग से छापा मारा तो फैक्ट्री में नशीली दवाइयां बनाने की बात सही नहीं पाई गई। हालांकि, वहां एक कमरे में रखी गई नशे के लिए प्रयोग होने वाली एक लाख गोलियां बरामद हुई हैं।

इस बारे में चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि ड्रग अधिकारी की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed