फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, gang, grains, thief, arrest, fatehabad

गाड़ियां लूटकर मंडियों से अनाज चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, gang, grains, thief, arrest, fatehabad
गिरफ्तार - फोटो : fatehabad
फसल के सीजन में गाड़ियां लूटकर मंडी से सरसों व गेहूं से भरे कट्टे चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य फतेहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पकड़े गए आरोपी शुगर मिल भूना के पास लूट की योजना बना रहे थे। आरोपियों से के पास से पुलिस ने लूटी गई व गाड़ी व सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने 17 वारदातें मंडी से गेहूं-सरसों के कट्टे चोरी करने व तीन वारदातें गाड़ी लूटने की कबूली हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि शुगर मील भूना के पास तीन नौजवान लड़के जिनके हाथों में बैटरी, डंडे व लोहा सरिया हैं। साइड मे रोड के पास एक गाड़ी खड़ी है। आने वाले वाहनों को बैटरी की लाइट मारकर रुकवाने की कोशिश कर रहें व किसी राहगीर को लूटने की फिराक में है। सीआईए फतेहाबाद ने मौके पर रेड करके वाहनों को लूटने की कोशिश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार उर्फ बिनू निवासी पनिहारी थाना वरवाला जिला हिसार, संजीव कुमार उर्फ लाडी निवासी बालू तहसील कलायत जिला कैथल तथा छिन्द्र निवासी पांडवी पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी प्रवीन उर्फ विनू के कब्जा से डंडा विंडा, आरोपी संजीव उर्फ लाडी के कब्जा से टार्च  तथा आरोपी छिंद्र के कब्जा से लोहा का सरिया बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ भूना थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वारदातें कबूली
15 दिन पहले चारों मिलकर भूना के सेंटर से 36 कटृे गेहूं के चोरी किए।
12 दिन पहले सिटी मैक्स के पास टोहाना से 80 कट्टे गेहूं के चोरी किए।
16 दिन पहले भटृू मंडी से 60 कटृे चोरी किए।
भूना से ने 50 कट्टे चोरी किए।
गांव समैन से नरवाना रोड पर एक बने सेन्टर से 27 कटृे गेहुॅ चोरी किये ।
10 दिन पहले चंदड़ से 40 कट्टे गेहूं चोरी किए।
8 दिन पहले भूना से 40 कट्टे गेहूं चोरी किए।
10 दिन पहले गांव बुआन से 69 कट्टे चोरी किए।
25 दिन पहले चंडीगढ़ रोड टोहाना से 80 कट्टे चोरी किए।
समैन से 20 कट्टे गेहूं चोरी किए।
कैथल के एक गांव के पास से पिकअप लूटी।
उकलाना मंडी से 40 बोरी सरसों के चोरी किए।
एक महीने पहले बरवाला से 52 कटृे सरसों के चोरी किए।
40 दिन पहले बरवाला से 18 बोरी गेहूं चोरी की।
4 दिन पहले फूला नरवाना से 30 कट्टे गेहूं चोरी।
22 दिन पहले दनौदा से 49 कट्टे गेहूं के चुराए।

रिमांड पर लिया जाएगा
तीनों आरोपियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। उन्होंने 17 वारदातें चोरी की और तीन वारदातें गाड़ी लूटने की कबूली हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed