फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, crime, murder, nephew, knife, attack, fatehabad

दैयड़ में भतीजे की चाकू मारकर हत्या

Sat, 28 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 28 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, crime, murder, nephew, knife, attack, fatehabad
हत्या - फोटो : Getty
गांव दैयड़ में शुक्रवार रात 12 बजे आपसी कहासुनी को लेकर चाचा-भतीजा परिवार आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर चाकुओं से हमला कर दिया। झगड़े में भतीजा विनोद व छुड़ाने आए गांव के दो युवक तथा महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें भट्टू सीएचसी में लाया गया। यहां विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सकों ने भी विनोद को हिसार रेफर कर दिया, जहां रास्ते में विनोद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भट्टू एसएचओ मुकेश बैनीवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में मृतक विनोद के पिता जगदीश के बयान पर चाची भतेरी देवी, चाचा पालाराम, चेचेरे भाई विक्रम और विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में जगदीश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को विनोद और पालाराम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पालाराम और उसकी पत्नी भतेरी देवी, उसके दो पुत्र विजय व विक्रम ने मिलकर विनोद पर लाठियों, डंडों व चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस हमले में छुड़ाने आए पवन कुमार, देवीलाल, श्यामी और भतेरी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल विनोद को परिजनों ने सीएससी भट्टू कंला में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सकों ने भी उसे रेफर कर दिया। हिसार ले जाते वक्त विनोद कुमार ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक विनोद के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाल-चलन को लेकर किया था विरोध
पुलिस के अनुसार, मृतक विनोद ने चाची भतेरी के चाल-चलन को लेकर विरोध किया था। विनोद ने कहा कि घर पर कोई बाहर का व्यक्ति नहीं आना चाहिए। इसको लेकर उसकी चाची तैश में आ गई और कहासुनी बढ़ गई।


कहासुनी को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हुआ था। झगड़े में विनोद को चाकू मार दिया, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अग्रोहा ले जाया गया। जहां से हिसार ले जाते समय विनोद ने दम तोड़ दिया। इस मामले में भतेरी देवी, पालाराम, विजय, विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुकेश बैनीवाल, एसएचओ, भट्टूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed