फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, crime, case, suicide, attempt, fatehabad

शिकायतों से तंग होकर आत्महत्या प्रयास का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 24 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, crime, case, suicide, attempt, fatehabad
पु‌लिस ग्राफ
गांव अलीका में शराब बिक्री की शिकायतों से तंग आकर एक दुकानदार ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने निजी अस्पताल में उपचाराधीन अलीका निवासी भोज राज की शिकायत पर गांव के ही शाम, राम चंद्र व पिलछिया निवासी जीवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह गंाव अलीकां के दुकानदार भोजराज ने संदिग्ध परिस्थतियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद गंभीर अवस्था में उसे रतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस के सहायक थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र व नागपुर चौकी के अधिकारी अपनी टीम के साथ तुरंत अस्पताल में पहुंचे थे और परिजनों व घायल भोज राज के जानकारी व ब्यान लिए।
विज्ञापन


इसमें भोज राज ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ व्यक्ति उसके बारे में शराब बेचने की झूठी शिकायतें कर रहे थे। इसी मामले को लेकर वीरवार को गांव में पंचायत भी थी और पंचायत में भोज राज सहित दर्जनों लोग भी थे। भोज राज के अनुसार इस पंचायत में उक्त तीनों लोगों ने उसे प्रताड़ित किया व उसे धमकियां भी दी।  पुलिस ने भोज राज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed