फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,arrest one ypung man

नशीली गोलियों सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Mon, 02 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 02 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news,arrest one ypung man
गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : bureau
पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत सोमवार को फतेहाबाद रोड पर नाकाबंदी करते हुए बस में सवार एक युवक को 300 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बिल्लू को गुप्त सूचना मिली कि फतेहाबाद से ही कुछ युवक नशीली दवाइयां लेकर रतिया क्षेत्र की तरफ आ रहे हैं और यह नशीली दवाइयां रतिया क्षेत्र के अनेक गांवों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सप्लाई की जा सकती है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर ही पुलिस चौकी इंचार्ज के अलावा अन्य टीम के सदस्यों ने हांसपुर कैंचियों पर ही नाका लगा दिया। जब फतेहाबाद की तरफ से बस आई तो निशानदेही के आधार पर उपरोक्त बस से गांव लधुवास के जसवंत सिंह नामक को काबू कर लिया और तलाशी लेने के पश्चात उसके कब्जे से ही करीब 300 गोलियां ड्रामाडोल बरामद कर ली। पुलिस द्वारा उपरोक्त नशीली दवाइयां बरामद करने के पश्चात इसकी सूचना न केवल स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सक डा. विजय जैन को दे दी, बल्कि ड्रग विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही देर सायं को ड्रग अधिकारी रमन श्योराण, मुख्य चिकित्सक डा. विजय जैन व मेडिकल अधिकारी डा. दीपक शर्मा मौका स्थल पर पहुंच गए और बस में सवार युवक से बरामद की गई दवाइयों को कब्जे में लेते हुए उसे सील कर दिया। पुलिस ने काबू किए गए युवक के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed