{"_id":"58a0a6404f1c1b5b33d843ca","slug":"fatehabad-murder-police-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘बहन को बदनाम करता था, इसलिए ले ली जान’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बहन को बदनाम करता था, इसलिए ले ली जान’
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलियाला के कुलदीप मर्डर केस की असल वजह का खुलासा हो गया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी धन्ना ने कुलदीप की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। हत्या के कारणों के बारे में उसने अपने बयान में कहा है कि मृतक कुलदीप उसकी बहन के बारे में गलत अफवाह फैला रहा था जिसके चलते उसके मन में कुलदीप के प्रति रोष था और उसने इसी बात के चलते पहले अपने साफे से कुलदीप का गला घोंट दिया और इसके बाद कुलदीप का सिर भी बार-बार ट्यूबवेल के कमरे की दीवार में दे मारे। जब उसे यकीन हो गया कि कुलदीप की मौत हो गई है तो उसने कुलदीप के शव को कंधे पर उठाकर नहर में फेंक दिया।
रविवार को रतिया पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और वारदात में प्रयुक्त हथियारों एवं अन्य किसी की संलिप्तता की पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जिसके बाद अदालत ने आरोपी धन्ना को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि गांव बलियाला का युवक तीन-चार दिन पहले घर से गायब हो गया था। तलाश करने पर उसका शव नहर में बंधा हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता के बयानों पर गांव के ही धन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।
विज्ञापन