फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, harayana panjab border, cow sellers caught, fatehabad, harayana

हरियाणा-पंजाब सीमा पर गो-तस्करी का भंडाफोड़

Sun, 27 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 जाखल की श्री कृष्णा गोशाला कमेटी सदस्यों ने रविवार तड़के गोतस्करी का भंडाफोड़ करते बस स्टैंड के नजदीक बैलों से लदे एक ट्रक ट्राला को पकड़ा है। वहीं ट्रक चालक गो-सेवकों पर पथराव कर मौके से भागने में सफल रहे जबकि इसकी सूचना पुलिस को देते ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें लदे सभी 14 बैलों को छुड़ा लिया गया है। पुलिस गोशाला कमेटी पदाधिकारियों की शिकायत पर गो-तस्करी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

गोशाला कमेटी सचिव कुशल कांत जैन ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली कि पंजाब की ओर से एक ट्रक में गायों को ठूंसकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी प्रधान प्रमोद सिंगला पिंटू, उप प्रधान सतीश भोला व कैशियर अशोक बंसल टल्लू को देते बस स्टैंड के नजदीक हरियाणा पंजाब सीमा पर पहुंचे। जहां से गुजर रहे एक ट्रक को उन्होंने रुकवाया तो अंदर बैलों को लदे हुए पाया।
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने ट्रक को रुकवाया तो ट्रक में सवार दो व्यक्ति उन पर पथराव कर मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस में एसआई ओमप्रकाश, एएसआई सुरेश कुमार ने घटना की जांच की ट्रक को गौशाला में लाया गया। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसमें लदे 14 बैलों को मुक्त कराकर गौशाला कमेटी के हवाले कर दिया। मामले में कार्रवाई कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि ट्रक में लदे 14 बैलों को मुक्त करा कर गौशाला कमेटी के सुपुर्द कर दिए गए हैं। कमेटी पदाधिकारियों की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात ट्रक चालकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed