{"_id":"57d1a09e4f1c1b6474318893","slug":"fatehabad-ground-staduim-line-cleare-cm-announced-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में खेल स्टेडियम बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में खेल स्टेडियम बनने का रास्ता साफ
fatehabad
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना में खंड स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक में टोहाना में खंड स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल विभाग को आठ एकड़ भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना दौरे के दौरान यहां खंड स्तरीय खेल स्टेडियम बनवाने की घोषणा की थी। खेल स्टेडियम दमकौरा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की आठ एकड़ भूमि पर बनना प्रस्तावित है।
स्टेडियम के निर्माण से पूर्व भूमि का खेल विभाग को हस्तांतरण होना जरूरी था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य अनेक प्रस्तावों के साथ टोहाना में बनने वाले खेल स्टेडियम के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी देकर यहां स्टेडियम बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि दमकौरा में आठ एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। खेल विभाग को भूमि मिलने के बाद अब स्टेडियम निर्माण का कार्य तेज गति से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोहाना में पहला खेल स्टेडियम होगा जहां क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के उचित अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन