{"_id":"5839cc374f1c1bd24d13b1df","slug":"fatehabad-girl-attempt-suside-rape-girl-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के एक गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी ने दो सप्ताह पूर्व एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के बाद शुक्रवार 25 नवंबर की शाम को घर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी को शुक्रवार शाम को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती करवाया गया। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया की 10 नवंबर को जब उसकी बेेटी घर में अकेली थी तो गांव का युवक मोहित घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद जब वह घर लौटी तो किशोरी ने उसे आपबीती बताई। किशोरी की मां ने बताया लोकलाज के भय उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। लेकिन यह बात पूरे गांव में फैल गई और उसकी बेटी तनावग्रस्त हो गई।
उसने स्कूल में जाना भी छोड़ दिया। मानसिक तनाव के चलते ही बालिका ने शुक्रवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में धारा 450 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।