{"_id":"57bf3c0d4f1c1ba24bd4f367","slug":"fatehabad-gas-gas-agencey-fraud-connection-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक पर कनेक्शन के पैसे लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी संचालक पर कनेक्शन के पैसे लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव जमालपुर शेखा के कुछ ग्रामीणों द्वारा मुकुल गैस एजेंसी पर बीपीएल गैस कनेक्शन के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव जमालपुर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैंस सिलेंडर देने के लिए आवदेन भरे गए थे।
हालांकि जब गुरुवार को ग्रामीण एजेंसी में कनेक्शन लेने गए तो उनसे रुपये की मांग की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला पार्षद सदस्य से मुलाकात कर समस्या के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने इस बारे में टोहाना विधायक से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। इस बारे में गैस एजेंसी संचालक राजेश कुमार ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कनेक्शन तो फ्री है लेकिन चूल्हा और रेगुलेटर के सामान के पैसे लिए जाने हैं।
विज्ञापन