{"_id":"581cd5c74f1c1bc132438a26","slug":"fatehabad-fruit-road-side-shos-action-againest-shopkeepers-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ियों में खराब फल-सब्जी बेचने पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहड़ियों में खराब फल-सब्जी बेचने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रतिया में सड़े गले फलों की रेहड़ी पर कार्यवाही करते एसएमओ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में लगातार रेहड़ियों पर बिक रहे घटिया फल और सब्जियों पर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सड़कों के किनारे खड़ी और गली मोहल्लों में जाकर सब्जी, फल बेचने वालों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ रेहड़ियों पर घटिया किस्म के फल देखे तो रेहड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। घटिया फलों और सब्जियों को मिट्टी में गड्ढा खोद कर दबा दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे रेहड़ी संचालकों के खिलाफ फूड एंड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है।
इस घटना के बाद फास्ट फूड, फल सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मचा है। शहर के विभिन्न बाजारों, गली मोहल्लों में घटिया किस्म की सब्जी, फल बेचे जाने की शिकायतें विभाग को मिल रही थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ विजय जैन ने एक टीम का गठन किया और शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कुछ ऐसी रेहड़ियां मिली जिन पर घटिया किस्म का फल, सब्जी थे।
टीम ने रेहड़ियों को जब्त किया और अस्पताल परिसर के पीछे खाली पड़ी जगह में गड्ढा खुदवाकर फल, सब्जियों को दबा दिया। इसके बाद एसएमओ विजय जैन ने पुलिस विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ फूड एंड सेफ्टी कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए शिकायत दे दी है।