फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, fraud, school principal, scam, dc , complant, fatehabad, harayana

स्कूल प्राचार्य पर लगाया गबन का आरोप

Wed, 30 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 शिक्षा विभाग के क्लर्क द्वारा ली गई रिश्वत मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा का नाम आने के बाद उन पर अन्य आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं। गांव भूथनकलां निवासी भजनलाल ने डीसी को मंगलवार को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव चिंदड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा भोडा होश्नाक के स्कूल में डीडीए रहते वन विभाग की बिना अनुमति हरे वृक्ष काटकर करीब 89 हजार रुपये का गबन किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि कन्याओं के शौचालय बनाए जाने को लेकर भी एक लाख 65 हजार रुपये का गबन किया गया। जिसका ब्यौरा रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं, मगर आईटीआई में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त वर्मा और आरोपी प्राचार्य रिश्तेदार हैं, इसलिए इसकी जांच उनसे न करवाकर अन्य जांच एजेंसी से कराई जाए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने सीएम विंडो, शिक्षा मंत्री तक शिकायत की है, मगर सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में जब जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा और संबंधित प्राचार्य से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed