{"_id":"583c772a4f1c1b0e1ede577e","slug":"fatehabad-flop-congress-workers-beaten-young-boys-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फ्लॉप, मोदी की प्रशंसा करने पर खिसियाए कांग्रेसियों ने पीटे दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद फ्लॉप, मोदी की प्रशंसा करने पर खिसियाए कांग्रेसियों ने पीटे दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर धरना देते कांग्रेस नेता ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोट बंदी के विरोध में विपक्ष द्वारा बुलाया भारत बंद फतेहाबाद जिले में फ्लॉप शो साबित हुआ। बंद के संभावित विरोध को देखते कांग्रेस ने ऐन मौके पर बाजारों में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने का अनुरोध करने का कार्यक्रम टाल दिया और लालबत्ती चौक पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर मौजूद दो-तीन युवकों द्वारा पीएम मोदी के समर्थन में बातें करने से खिसियाए कांग्रेस नेताओं ने उक्त युवकों को थप्पड़ और मुक्कों से पीट दिया। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने सफाई दी है कि उक्त युवक नशे में ऊल-जुलूल बातें कर रहे थे।
दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने कांग्रेस नेताओं द्वारा युवकों की पिटाई को ओछी मानसिकता बताया है। इसके अलावा प्रमुख विपक्षी दल इनेलो ने जीटी रोड पर प्रदर्शन किया और प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। माकपा ने भी जिलेभर में सड़कों पर उतरकर नोट बंदी का विरोध किया। हालांकि राजनेताओं द्वारा बुलाए गए बंद को ना तो बाजार के व्यापारियों का समर्थन मिला और ना ही अनाज मंडी के। अनाज मंडी और बाजार में सभी दुकानें सारा दिन खुली रही। गांव बड़ोपल में एक दुकानदार ने तो बाकायदा दुकान के बाहर बोर्ड लगाकर भारत बंद का विरोध किया और दुकान दो घंटे ज्यादा खोलने की बात लिखी ।
विज्ञापन
इनेलो ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा नोट बंदी करने के विरोध में इनेलो नेताओं ने शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि जो फैसला लिया गया है वो देश हित के लिए नहीं है। इससे पहले नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना कोई तैयारी किए है देश में 500 व 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए है। ऐसे में बैंकों पर अधिक दबाव बढ़ गया है। आज हर कोई परेशान है। बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई। लोगों को अपने रुपये होने के बावजूद रुपये नहंी मिल रही है।
विज्ञापन
इनेलो नेताओं ने कहा कि बीज, खाद और दवाईयां खरीदनेे में इस कारण असमर्थ हो गए क्योंकि जिला स्तरीय सहकारी बैंकों पर 500 एवं 1000 रुपये के नोटों को लेने व बदलने पर सरकार द्वारा पाबंदी लगा दी गई थी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता स. निशान सिंह, जिला प्रधान बलविंद्र कैरों, विधायक बलवान सिंह, रवींद्र बलियाला, युद्धवीर सिंह आर्य, कुलजीत कुलड़िया, मोलूराम रूल्हानिया, सुरेंद्र लेगा, विकास मेहता, युवा जिला प्रधान राकेश सिहाग सहित अनेक नेतागण व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
नोट बंदी के विरोध में माकपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के नोट बंदी करने से देश की जनता बेहाल है और लोगों के काम धंधे चौपट हो चुके हैं। यह बात माकपा के तहसील सचिव मोहनलाल नारंग ने सोमवार को फतेहाबाद में नोटबंदी के विरोध में पार्टी द्वारा किए गए आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते कही। माकपा कार्यकर्ता सोमवार को लाल बत्ती चौक स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर और वहां से शहर भर में आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता राम सिंह एडवोकेट ने की व संचालन मोहन लाल नारंग ने किया।
जिले में भी कहीं नहीं दिखा भारत बंद का असर
नोट बंदी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पूरे जिले में कहीं नहीं दिखा। जाखल, रतिया, टोहाना और भूना में दुकानों ने ना तो अपनी दुकानें बंद रखी और ना ही विपक्षी दलों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी बाजार में जाकर लोगों से दुकानें बंद रखने का आह्वान नहीं किया जिसके चलते पहले ही माना जा रहा था भारत बंद का असर बिल्कुल नहीं रहेगा और हुआ भी कमोबेश ऐसा ही।
कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेसी दिखे एकजुट
हालांकि कांग्रेस का भारत बंद भले ही असफल रहा हो लेकिन कांग्रेस की बहुचर्चित गुटबाजी इस बार नजर नहीं आई। चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले पूर्व विधायक दुड़ाराम एवं प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा पहली बार एक ही कार्यक्रम में एकसाथ नजर आए। दोनों दिग्गजों को एकसाथ देखकर खुद कांग्रेसी भी हैरान थे लेकिन इस बीच युवकों के साथ हुई हाथापाई ने स्पॉटलाइट को दूसरे मामले पर केंद्रित कर दिया। इस मौके पर जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच, कांग्रेस प्रदेश सचिव भवानी सिंह, जगजीत हुड्डा, जिला महिला कांग्रेसाध्यक्ष कृष्णा पूनिया सहित अनेक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।