फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, naijirian arrest, 41 sim card found, drugs ganag, harayana

एक और नाइजीरियन जल्द चढ़ सकता है पुलिस के हत्थे, 41 सिमकार्ड मिले

Fri, 09 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


  हेरोइन तस्करी मामले में दो दिन के रिमांड पर लिए गए नाइजीरियन आरोपी एरिक उर्फ डीजे से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। दिल्ली स्थित आरोपी के ठिकाने पर पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 41 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस बरामद हुए इन सभी सिमकार्ड की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) खंगालने में जुट गई है। इतना ही नहीं, पुलिस को फतेहाबाद के भी कुछ स्मगलरों से नाइजीरियन स्मगलर के संबंधों के सुराग मिलने की सूचना है। फतेहाबाद के एएसपी गंगाराम पूनियां ने इसकी पुष्टि की है।
     

   एएसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि कॉल डिटेल के रिकार्ड के आधार पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इतना ही नहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के एक और नाइजीरियन साथी के बारे में भी पुलिस को पता चला है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पुलिस को पता चला है कि जिस दूसरे नाइजीरियन के आरोपी  के बारे में पता चला है कि उसी से पकड़ा गया आरोपी एरिक हेरोइन की सप्लाई लेता था। नाइजीरियन शख्स की गिरफ्तारी से यह पूरी संभावना है कि फतेहाबाद पुलिस केवल फतेहाबाद ही नहीं, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों में हेरोइन तस्करी के बड़े रैकेट को उजागर कर सकती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन एरिक को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया और रिमांड बढ़ाने की अपील। पुलिस के आग्रह पर कोर्ट ने आरोपी एरिक की रिमांड अवधि चार दिन तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो हेरोइन तस्करी के आरोपी और चार पुलिसकर्मियों द्वारा एक लाख रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ने की डील करने के मामले का भंडाफोड़ किया था। इस केस की जांच में पुलिस अब दिल्ली तक जा पहुंची है। दिल्ली से उक्त आरोपियों के नाइजीरियन से कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस अब दिल्ली में लगातार कई जगहों पर छापेमारी करने में जुटी है और उम्मीद है कि पुलिस हेरोइन तस्करी के बड़े रैकेट का भी खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed