{"_id":"581792f94f1c1bad31435dab","slug":"fatehabad-crime-news-fighting-10-injured-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में चले ईंट-पत्थर 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में चले ईंट-पत्थर 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
टोहाना के दमकौरा में हुए झगडे में घायल हुए अस्पताल में उपचारधीन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव दमकौरा में किसी बात को लेकर हुए झगडे़ में एक परिवार के नौ लोगों सहित 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान झगडे़ में ईंटो-पत्थर चले। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल मलकीत के परिजनों ने बताया कि मलकीत व ग्रामीण दीपा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने मामला शांत करवाने का भी प्रयास किया, लेकिन मामला शांत होने की बजाय उग्र रूप ले गया।
इस दौरान दीपा ने अपने 20-30 साथियों को बुलाकर मलकीत पर हमला कर दिया। इससे एक ही परिवार के मलकीत सहित बलवीर, केवल सिंह, जोेगिंद्र सिंह, अजमेर सिंह, रमेश, शाम कौर, शांति देवी व बाला देवी घायल हो गए। झगडे़ में दूसरे गुट के टोहाना निवासी साहिल भी घायल हो गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर साहिल ने बताया कि वह अपने दोस्त के पास गया था। इस दौरान झगड़ा होने के कारण वह बीच-बचाव में आया तो इसी बीच कुछ लोगों ने उसे भी गंडासी मारकर घायल कर दिया।