{"_id":"57d2fe274f1c1b5d78318018","slug":"fatehabad-crime-news-bjp-leader-case-file-land-deal-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीजेपी मंडल अध्यक्ष सहित 19 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीजेपी मंडल अध्यक्ष सहित 19 लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव भिरडाना में शिवपुरी सभा की जमीन पर ट्रैक्टर से सफाई को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को जसविंद्र की शिकायत पर गांव भिरडाना के पंजाबी समुदाय के 15 लोगों सहित 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूर्ण सिंह, दयानंद, लिंकन, अरुण, सुरेंद्र, राजू, संजू बजाज, हंसराज, जनक, ओमप्रकाश, हरीश आहुजा, रविंद्र अनिल, मोहन, मनोहर लाल, संजीव कुमार तथा रायसिख बिरादरी के पाला सिंह, जगीर सिंह, सेवा सिंह तथा अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसमें हरीश आहुजा बीजेपी के भिरडाना मंडल के अध्यक्ष भी हैं। इसी मामले में शुक्रवार को भिरडाना के पंजाबी समुदाय के 100 लोग एसपी ओपी नरवाल से मिले और ज्ञापन सौंपकर बताया कि ये शिवपुरी के साथ लगती जमीन पर खाद के ढेरों की ट्रैक्टर से सफाई कर रहे थे। इतने में गांव के अरुण सिंह, गुलजार, प्रीतम, जस्सी, मलकियत, काला सिंह कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह आदि आए और उन्होंने डंडों से उन पर हमला कर दिया। एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।