फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, accident, four injured, harayana

अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल, दो रेफर

Sun, 11 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शनिवार दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों के घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से दो युवकों को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पहले मामले में बड़ोपल निवासी मोहन लाल और गौरव की बाइक को हिसार रोड स्थित संगत घर के पास एक वैन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार घायल हो गए।


घायलों को उठाकर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। इसी तरह एक अन्य मामले में पिता-पुत्र घायल हो गए। अस्पताल में उपचाराधीन मक्खन सिंह ने बताया कि वो और उसका बेटा अपनी बेटी को पेपर दिलवाने के लिए फतेहाबाद आए थे। उसकी बेटी को सेंटर छोड़ने के बाद जब वो कहीं जा रहे थे तो भूना मोड़ के पास एक रोडवेज बस ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed