{"_id":"57cb1b1c4f1c1b730b2cb05e","slug":"fatehabad-cctv-thept-bike-thepht-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
रतिया में सीसीटीवी फुटेज में बाईक चोरी करता युवक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को टिब्बा कालोनी स्थित एक व्यापारी के घर के बाहर से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई । हालांकि बाइक चुरा कर ले जाता युवक पड़ोस के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर बाइक मालिक की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर और सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । जानकारी अनुसार अनाज मंडी व्यापारी व टिब्बा कालोनी निवासी गोबिन्द मंगला दोपहर को गली नं.9 स्थित अपने घर खाना खाने के लिए गया। हर रोज की तरह घर के बाहर ही अपनी बाइक खड़ी कर दी ।
थोड़ी देर बाद ही जब वह किसी कार्य के लिए बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक घर के बाहर से गायब थी। इस पर उसे उसकी बाइक चोरी होने की आशंका हुई तो पुलिस को भी सूचना दे दी गई । वही घटना की जानकारी मिलने पर उनके पड़ोसी भी बाहर आ गए तथा उसने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी दी। पड़ोसी के कैमरों को खंगाला गया तो सीसीटीवी में पाया कि एक युवक दिनदहाड़े उनकी बाइक को चुराते हुए ले जा रहा था।
विज्ञापन