{"_id":"6558e082558da5c58c090bd4","slug":"fatehabad-bhiwani-dmeo-team-of-marketing-board-imposed-a-fine-of-rs-1625900-on-five-shellers-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मार्केटिंग बोर्ड के भिवानी डीएमईओ की टीम ने पांच शेलरों पर लगाया 16,25,900 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: मार्केटिंग बोर्ड के भिवानी डीएमईओ की टीम ने पांच शेलरों पर लगाया 16,25,900 रुपये का जुर्माना
Sat, 18 Nov 2023 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:34 PM IST
सार
स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से राइस शेलरों में मार्केटिंग फीस का चूना लगाया जा रहा है। मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने भिवानी से टीम भेजी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से राइस शेलरों में बड़े पैमाने पर मार्केटिंग फीस का सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इसी के चलते मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक को भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर की टीम को शनिवार दोपहर बाद शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में राइस मिलों में छापेमार कार्रवाई के लिए भेजना पड़ा। इस दौरान रतिया के कई राइस मिल में धान का रिकाॅर्ड सही नहीं मिलने पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिली कि राइस शेलरों में धान की सीधी ट्राॅली उतारी जा रही है। इसी में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है। टीम ने रतिया शहर व आसपास के गांवों में दबिश दी। टीम ने रतिया स्थित एक मिल पर 73,5125 रुपये, दो लाख रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र के अन्य मिलों पर 31,0775 रुपये, एक अन्य राइस मिल पर 22,0000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
भिवानी के डीएमईओ श्याम सुंदर ने बताया कि उनकी टीम ने दबिश देकर रतिया में पांच शेलरों पर 16,25900 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रशासक को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मिल संचालकों द्वारा फसलों की सीधी खरीद कर विभाग को मार्केटिंग फीस का करोड़ों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है। उसके बाद उनकी अगुवाई में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव ने किया मोबाइल स्विच ऑफ
मार्केटिंग बोर्ड द्वारा क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करने से मिल संचालकों और मंडी व्यापारियों में खलबली मच गई। इसकी जानकारी लेने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू को फोन किया गया तो उन्होंने 10 मिनट बाद छापेमार कार्रवाई की जानकारी देने की बात कही। मगर बाद में कई बार कॉल किए जाने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
इसके बाद फतेहाबाद डीएमईओ राहुल कुंडू से मामले की जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कार्रवाई की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं, इस मामले के बाद किसान संगठनों ने सोमवार को बैठक बुलाई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर चर्चा की जाएगी।
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के आदेशों पर भिवानी के डीएमईओ के नेतृत्व में टीम द्वारा राइस मिलों पर छापे की कार्रवाई की गई है। मेरे पास अभी कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं आई है। -जगदीश चंद्र, एसडीएम, रतिया