फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Auto parked in the street set on fire, incident captured in CCTV

Fatehabad: गली में खड़ी ऑटो को लगाई आग, सीसीटीवी में वारदात कैद

Mon, 29 Apr 2024 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

गांव सिंबल वाला में घर के बाहर खड़ी एक ऑटो को आग लगाने का मामला सामने आया है। जिससे ऑटो पूरी तरह  से जल गई। 

विज्ञापन
Fatehabad: Auto parked in the street set on fire, incident captured in CCTV
ऑटो में लगाई आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव सिंबल वाला में घर के बाहर गली में खड़ी ऑटो को दो युवकों ने आग लगा दी। आग लगने से ऑटो पूरी तरह से जल गई। मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दो युवक आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

मामले के मुताबिक पड़ोस के लोगों ने आग लगी देखकर ऑटो मलिक को जानकारी दी और डायल-112 पर भी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता ऑटो पूरे तरीके से जल चुका था। वही इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो युवक ऑटो को आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ऑटो मलिक के द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है और पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। ऑटो मलिक ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। ऑटो मालिक पिरथी राम का कहना है कि वह कई वर्षों से गली में ही अपनी ऑटो को खड़ा कर रहा है लेकिन इस प्रकार की कभी भी कोई दिक्कत नहीं आई, लेकिन बीती रात उसकी ऑटो में दो युवकों ने आग लगा दी। इसकी सीसीटीवी भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed