{"_id":"583b1f364f1c1b5f29088533","slug":"fatehabad-accident-road-accident-kanter-driver-dead-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस से टक्कर में कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस से टक्कर में कैंटर चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूना-अग्रोहा मार्ग पर गांव जांडली खुर्द के निकट मोची रोड पर एक निजी बस और कैंटर की आमने-सामने की भयंकर भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो को अत्यधिक गंभीर हालते के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार दोपहर बाद भूना-अग्रोहा-हिसार मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस सीसवाल एक्सप्रेस संख्या एचआर-39-बी 5736 भूना की ओर आ रही थी। जैसे ही सहकारी समिति की उक्त बस मोचीवाली और जांडली खुर्द के बीच तिराहे पर पहुंची तो सामने से आ रहे कैंटर संख्या एचआर 55-एस 6046 के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कैंटर चालक हिसार जिला के कापरो निवासी राजेंद्र (35) उर्फ काला पुत्र रामभज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं हादसे में बस सवार हिसार निवासी सुभाष पुत्र छबीलदास, धौलू निवासी संतोष पत्नी दूनी चंद व नाढोड़ी निवासी पूनम पुत्री सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें संतोष व सुभाष की हालत बिगड़ने के कारण अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। पुलिस बीट इंचार्ज एएसआई गुलाब सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन