फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,accident, road accident, 3 dead, fatehabad, harayana

अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्री सहित 3 की मौत, 3 गंभीर

Thu, 01 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
  मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह रोहतक के पास और गांव भिरडाना में हुए दो अलग-अलग हादसों में पिता पुत्री सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। रोहतक के पास हुए हादसे में फतेहाबाद के चावला चिकन कार्नर संचालक धीरू चौधरी (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन



धीरू की महज 21 दिन पहले शादी हुई थी। हादसे के समय उनकी पत्नी भी साथ थी जो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसों के बाद फतेहाबाद शहर और गांव भिरडाना में मृतकों के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने भिरडाना के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए पिता पलविंद्र सिंह और पुत्री साधना के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी निवासी धीरू चौधरी अपने दोस्त बिंटु टुटेजा की कार लेकर दिल्ली से फतेहाबाद वापस आ रहा था। गाड़ी उसका ड्राइवर कालू चला रहा था और उसका सहयोगी विक्की अगली सीट पर बैठा था। धीरू और उसकी नवविवाहिता पिछली सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि रोहतक के पास अचानक सामने से एक गाड़ी का टोचन टूटने के कारण उनकी गाड़ी से सीधे आकर टकरा गई। अगली सीटों पर एअरबैग खुलने से ड्राइवर कालू और विक्की बच गए जबकि पिछली सीट पर बैठे धीरू का सिर कार के अंदर बॉडी से टकराया और उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक धीरू फतेहाबाद में चावला चिकन कार्नर के नाम से रेस्त्ररां चलाता था। शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और दोपहर बाद फतेहाबाद की शिवपुरी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।



स्कूल बस की टक्कर से पिता-पुत्री का सिर फटा, सड़क खून से हो गई लाल
दूसरी घटना में बुधवार सुबह भिरडाना से काताखेड़ी रोड़ पर धुंध की वजह से निजी स्कूल की बस और बजाज प्लेटिना बाइक की आमने-सामने टक्कर से बेटी और भांजी को स्कूल छोड़ने जा रहे पलविंद्र और उसकी बेटी साधना की मौत हो गई। जबकि उनकी भांजी कोमल घायल हो गई। घायल कोमल को हिसार रेफर किया गया है। बताया गया है कि सुबह के समय घने कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है। पलविंद्र खेती बाड़ी का काम करता था और गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक ढाणी में रहता था। उसकी बेटी साधना ग्यारहवीं कामर्स और भांजी कोमल आर्ट्स की छात्रा थी। वह दोनों को गांव भिरडाना के महर्षि दयानंद स्कूल छोड़ने जा रहा था।


जैसे ही ढाणी की सड़क से उसकी बाइक कांताखेड़ी रोड पर चढ़ी, सामने से आ रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर दे मारी। पिता-पुत्री का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्कूल संचालक अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद भिरडाना के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed