{"_id":"58693b6a4f1c1b445ceede16","slug":"fatehabad-5-gram-smak-one-arrest-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ग्राम स्मैक सहित युवक काबू, तीन जगह चोरी की वारदात कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच ग्राम स्मैक सहित युवक काबू, तीन जगह चोरी की वारदात कबूली
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूना पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप मे हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भूना मे मादक पदार्थ की तस्करी के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भूना थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि एएसआई देवी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात पुराना बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर विकास कुमार को काबू करके उसकी तलाशी ली।
इस दौरान आरोपी के कब्जे से पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो पुलिस टीम के सामने आरोपी विकास ने बताया कि उसने भूना में तीन जगह दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना भूना मे मादक पदार्थ की तस्करी के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा तीन अन्य कबूली गई चोरी में आरोपी विकास कुमार शामिल तफ्तीश किया गया है। आरोपी विकास को रविवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
कबूली गई चोरी की वारदात-
1. 12 दिसंबर की रात को हिसार रोड के नजदीक मनोज सिंगला के ऑफिस से एक एलइडी और 10 हजार रुपये की चोरी की थी।
2. 26 नवंबर की रात को पुराना बाजार की सेठी करियाणा स्टोर से परचून का सामान चोरी किया था।
3. 30 नवंबर की रात को शिव मंदिर के नजदीक धर्मेंद्र सिंह के मकान से एक एलइडी और दो गैस सिलेंडर चोरी किए थे।