फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, 40 thoushand medicine in road side, expired , fatehabad, harayana

सड़क किनारे मिली स्वास्थ्य विभाग की 40 हजार टैबलेट

Tue, 03 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, 40 thoushand medicine in road side, expired ,  fatehabad,  harayana
सड़क किनारे मिली टैबलेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गांव कुलां में सड़क किनारे फोलिक एसिड की 40 हजार से अधिक गोलियां मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गिरीश के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़ी गोलियों को अपने कब्जे में कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि ये दवाइयां एक्सापयरी डेट की हैं और इनके बैच नंबर साल 2009 का हैै।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गिरीश की मानें तो ये गोलियां कई स्कूलों में स्कूलों में दी गई थी। विभाग अब इसकी जांच करेगा कि आखिर ये गोलियां सड़क पर किसने फेंकी। सूत्रों की मानें तो कुलां में दवाइयां सड़क पर पड़ी देखकर किसी ने इसकी सूचना स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पहुंचाई, जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को इसकी जांच के लिए कहा। डीजी दफ्तर से इस बाबत आवश्यक आदेश आने पर सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश को इस बाबत जांच के लिए भेजा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर स्वास्थ्य मंत्री को इस बाबत शिकायत करने वाला कौन था। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की दवाइयों का स्टाक अस्पताल के बाहर मिलती रही हैं। लगभग आठ माह पहले भी सिरसा रोड पर झाड़ियों में सरकारी दवाइयां मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ जांच भी की थी। इसके बाद गांव शहीदांवाली में एक दवाइयों की दुकान पर भी सरकारी अस्पताल की दवाइयां मिली थी। लेकिन बाद में इस मामले को रफा दफा कर दिया गया। अब एक बार फिर से दवाइयां सड़क पर मिलने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने तय हैं। इस बारे में बात करने पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गिरीश ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। जल्द ही इस बारे में रिपोर्ट सीएमओ को भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed