{"_id":"57cb1bc14f1c1b92092cb0c9","slug":"fatehabad-32-policema-transferd-sp-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने 32 पुलिसकर्मियों के किए तबादले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने 32 पुलिसकर्मियों के किए तबादले
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ओपी नरवाल ने 32 पुलिसकर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें कई थानों के एसएचओ भी इधर से उधर हुए हैं। फतेहाबाद के एसएचओ सिटी हरबंसलाल को जाखल थाना का एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं हाल ही में इंस्पेक्टर बने दिनेश कुमार को दोबारा फतेहाबाद सिटी थाना का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश के ही साथ पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर कुलदीप एंटी कैटल थेप्ट सेल का इंचार्ज लगाया गया है। वहीं टोहाना सदर थाना के एसएचओ प्रदीप कुमार को रतिया थाना का एसएचओ लगाया गया है।
वहीं रतिया थाना एसएचओ रूपेश चौधरी को वेल्फेयर इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। जाखल थाना के एसएचओ ओमप्रकाश को सदर टोहाना थाना का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कुछ चौकियों के इंचार्ज सहित थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन