{"_id":"62385fd54456f17e915b7b69","slug":"embryo-found-in-canal-in-tohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में गो रक्षा दल के सदस्यों को नहर में मिला भ्रूण, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: टोहाना में गो रक्षा दल के सदस्यों को नहर में मिला भ्रूण, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Mon, 21 Mar 2022 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद, टोहाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:51 PM IST
सार
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नहर से भ्रूण निकालते गोरक्षा दल के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में गो रक्षा दल के सदस्यों को कस्बे के भाटिया नगर के पास भाखड़ा नहर के साथ लगती छोटी नहर में भ्रूण मिला है। यह भ्रूण लड़के का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को नागरिक अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखा है।
विज्ञापन
इसके बाद भ्रूण का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। जानकारी देते हुए गो रक्षा दल के संरक्षक नवजोत ढिल्लो ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य हार्दिक दौरा व राहुल भाटिया नगर में नहर के पास बीमार कुत्ते को टीके लगाने के लिए गए हुए थे। वहां उनकी नजर नहर में पड़े एक भ्रूण पर पड़ी।
विज्ञापन
नहर में फिलहाल ज्यादा पानी नहीं है। इसके बाद टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाया व भ्रूण को नागरिक अस्पताल ले आई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटे शहर थाना के एएसआई राजकुमार ने बताया कि फिलहाल भ्रूण को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल में रखा गया है, ताकि भ्रूण के संबंध में कोई पहचान हो सके।