{"_id":"07e3fcf2c27eff43c441d6fc0d4986dc","slug":"driver-and-co-driver-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चालक परिचालक सहित अन्य लोगों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने चालक परिचालक सहित अन्य लोगों को किया काबू
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव बबनपुर ढाणी में उस समय हंगामा हो गया जब गांव की चौपाल के पास खाली पड़े प्लाट में कुछ लोग दो कैंटरों में भर कर लाए गए दर्जनों गायों को उतारने लगे। जब इस बात का पता चला तो गांववासियों ने हंगामा शुरू कर दिया और दोनों कैंटरों का घेराव कर के चालक, परिचालकों सहित अन्य लोगों को पशुओं सहित काबू कर लिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त लोग पशु तस्करी के लिए ही पशुओं को कैंटरों में भर कर लाए थे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पशुओं से भरकर लाए कैंटरों में मौजूद लोगों को काबू कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर बाद बबनपुर ढाणी के तालाब के पास स्थित एक प्लाट में दो कैंटर आकर रुके, जिसमें दर्जनों पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। कैंटर में सवार लोग अचानक पशुओं को प्लाट में उतारने लगे। जब इस घटना का कुछ ग्रामीणों को पता चला तो हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण निरंजन सिंह, सरदुल सिंह, हरभजन सिंह, बिकर सिंह, राजेंद्र सिंह, राज सिंह, मलकीत सिंह, करनैल सिंह, बलकार सिंह, बिंद्री, रिंकू आदि ने आरोप लगाया कि कैंटरों में सवार उक्त लोग पशु तस्करी का काम करते हैं और पशुओं को ठूंस-ठूंस कर उन पर अत्याचार भी कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो तुरंत थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कैंटर सवार लोगों को काबू कर लिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरे होने के कारण कुछ पशुओं की मौत भी हो गई। उन्होंने पुलिस के समक्ष तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
मामले की जांच की जा रही है: प्रहलाद सिंह
जब इस बारे में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रहलाद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दो कैंटरों में मौजूद पशुओं सहित कुछ लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले किया है। काबू किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।