फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death in road accident in Fatehabad, relatives performed last rites without police action, case registered

Fatehabad: सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार, वीडियों के आधार पर केस दर्ज

Mon, 15 May 2023 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 11:16 AM IST
सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा रमेश को सड़क दुर्घटना में चोटों के कारण नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया था और इसके बाद यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Death in road accident in Fatehabad, relatives performed last rites without police action, case registered
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद परिवार ने पहले बिना पुलिस कार्रवाई दाह संस्कार कर दिया। लेकिन मौत के बाद वाट्सअप पर मिले वीडियो ने मौत के कारणों का खुलासा कर दिया। अब सदर पुलिस ने इस मामले में गांव थेड़ी निवासी गुरदयाल की शिकायत पर आरोपी गांव भट्टूखुर्द निवासी जसपाल, पवन कुमार, भाल सिंह के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा रमेश को सड़क दुर्घटना में चोटों के कारण नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया था और इसके बाद यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां रास्ते में ही मौत हो गई। मामले में पुलिस को बताए बिना ही दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
इसके बाद उन्हें वाट्सअप से वीडियो मिली, जिसमें पता चला कि चाचा का मोटरसाइकिल सोत्तर भट्ट में गांव भट्टू खुर्द के आरोपी जसपाल, पवन कुमार और भाल सिंह बीच लगा था। आरोपियों ने इस बात को छिपाया था। इनके कारण ही सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस के पास 6 मई को सूचना पहुंची थी लेकिन कार्रवाई से मना कर दिया था। फिलहाल अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed