फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of married woman from Punjab found at Baliala Head in Fatehabad

Fatehabad: बलियाला हेड पर मिला पंजाब की विवाहिता का शव, पति से झगड़ा होने के चलते नहर में कूदी महिला

Tue, 12 Sep 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Sep 2023 11:19 AM IST
सार

महिला के पति सोनी सिंह के चचेरे भाई चमकौर सिंह ने बताया कि उसके भाई सोनी सिंह और उसकी पत्नी सुमन उर्फ माटा के बीच झगड़े होते रहते थे। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात 12 बजे तक उनका झगड़ा चलता रहा। परिजनों ने उन्हें शांत करवाया। बाद में इसी को लेकर उसने नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Dead body of married woman from Punjab found at Baliala Head in Fatehabad
नहर में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में पंजाब के लहरा गागा क्षेत्र के गांव बूटा सिंह की विवाहिता का शव बलियाला हेड पर नहर में मिला है। टोहाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। पंजाब पुलिस पोस्टमार्टम करवा कर मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। परिजनों के अनुसार महिला और उसके पति के बीच आपस में झगड़े होते रहते थे। इसी के चलते उसने नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
महिला के पति सोनी सिंह के चचेरे भाई चमकौर सिंह ने बताया कि उसके भाई सोनी सिंह और उसकी पत्नी सुमन उर्फ माटा के बीच झगड़े होते रहते थे। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात 12 बजे तक उनका झगड़ा चलता रहा। परिजनों ने उन्हें शांत करवाया। बाद में इसी को लेकर उसने नहर में छलांग लगा दी। दो युवकों ने उसे बचाने के लिए प्रयास भी किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


बाद में डेड बॉडी पंजाब से बहते हुए बलियाला हेड के पास पहुंची। यहां लोगों से मिली सूचना के आधार पर आकर टोहाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला। टोहाना पुलिस ने मामले की सूचना पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंची। टोहाना पुलिस ने शव को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आगामी कार्रवाई पंजाब पुलिस की ओर से ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed