फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news, fatehabad, shop, thept, fire, arrest, harayana

दो दुकानों में चोरी, तीसरी दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 02 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव लधुवास में रविवार की रात एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। घटनास्थल के साथ लगती अन्य 2 दुकानों से हजारों रुपये का सामान भी चोरी हो गया है। अब संदेह जताया जा रहा है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने ही किराणा की दुकान में आग लगाई है, जिस कारण पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया है। इस आगजनी और चोरी की घटना को लेकर पीड़ित दुकानदारों के अलावा गांव के लोगों ने सोमवार को पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।



 दुकान मालिक दर्शन पुत्र बाबू राम ने बताया कि रविवार रात 2 बजे पड़ोसियों ने उसकी दुकान पर आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि काफी आग लगी हुई थी। उनको संदेह है कि गांव में 2 अन्य स्थानों पर चोरियां हुई हैं, उन्हीं चोरी करने वाले लोगों ने आग लगाई है। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पा लिया था, लेकिन फिर भी करीब अढ़ाई लाख रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। इसी तरह चोरों ने गांव के काला राम की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके साथ-साथ उन्होंने अन्य सुरेंद्र कुमार की दुकान का ताला तोड़कर 1500 रुपये की नकदी के अलावा किराणा का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed