{"_id":"1522ea6935a25f40b7cc0919c3842652","slug":"crime-jaat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव में शामिल 170 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस ने दर्ज की 8 एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रव में शामिल 170 लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस ने दर्ज की 8 एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भूना में तहसील, ढाणी डुल्ट में पैक्स और गोरखपुर में सहकारी बैंक को आग लगाने के मामले में भूना व टोहाना पुलिस ने आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 170 लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी इन नामों को सार्वजनिक करने से बच रही है। हालांकि दर्ज किए गए आठ मामलों की पुलिस ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन में ढाणी गोपाल, टोहाना के कंहड़ी, समैन सहित 15 से 20 जगहों पर रोड जाम किए गए थे। वहीं, गोरखपुर में सहकारी बैंक, भूना में तहसील तथा ढाणी डुल्ट में पैक्स को आग लगा दी गई तथा रेलवे ट्रैक भी जाम रखे गए। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 170 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले भूना थाने में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
भूना के गांव ढाणी गोपाल में लगाए जाम में 50 लोगों के खिलाफ, गांव जांडली में 22 लोगों, गांव नहला में 45, भूना तहसील फूंकने के मामले में 20 लोगों एवं गोरखपुर में बैंक फूंकने के मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कई मामलों में नामित आरोपी हैं, लेकिन पुलिस के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी भी इस बारे में नामों का खुलासा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि अब इन मामलों की वेरिफिकेशन चल रही है। ऐसे में सबके नाम देना उचित नहीं होगा।
दूसरी ओर, सदर टोहाना में दो और सिटी टोहाना में एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन मामलों में कितने लोगों को आरोपी बनाया गया है। भट्टू में भी पुलिस ने कोई मामला अब तक दर्ज नहीं किया है। भट्टू रेलवे ट्रैक रोकने के मामले में आरपीएफ हिसार ने एक मामला दर्ज किया है।
एक अधिकारी सहित तीन पर गिर सकती है गाज
भूना में तहसील जलाई गई तो एक अधिकारी इसका प्रत्यक्षदर्शी था। इसकी जानकारी दो कर्मचारियों को भी थी। लेकिन इस अधिकारी व कर्मचारियों ने सरकारी संपत्ति को बचाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि वहीं मौन खड़े रहे। इस संबंध में सतारूढ़ पार्टी के नेताओं ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को शिकायत भेजी है।