{"_id":"56e851a74f1c1b87108b4e78","slug":"crime-exposer-murder-remand-police-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में आरोपी दो दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे के गांव ढाणी गोपाल में पैसे के लेन-देन को लेकर भांजे की गई हत्या के मामले में आरोपी रणजीत सिंह व पवन कुमार को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस पर हत्या के बाद इस्तेमाल की गई कार तथा मोबाइल फोन बरामद को लेकर पुलिस आरोपियों से सच उगला रही है।
बीट इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि बरवाला निवासी नरेश कुमार की हत्या उसके सगे मामा रणजीत सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ढाणी सांचला रोड पर खेतों में रस्सी से गला घोंट कर दी थी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधकर कार में डालकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। इसलिए पुलिस ने रिमांड के दौरान कार, मोबाइल फोन व अन्य हत्या में इस्तेमाल की गई वस्तुओं को बरामदगी करनी है।
पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह के घर से पहले दिन कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी में अन्य चिन्ह एवं पहलुओं की भी गहराई से जांच की। इस संबंध में थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।