{"_id":"b4aab2a497530ac77607ec60be19a6de","slug":"court-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी से पहले रेडियोग्राफर की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी से पहले रेडियोग्राफर की तबीयत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर के सिविल अस्पताल में बुधवार रात को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार रेडियोग्राफर को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत में पेश होने से पहले ही रेडियोग्राफर की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे पुन: अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बुधवार रात को भट्टू कलां से डेपुटेशन पर यहां आए रेडियोग्राफर सुशील कुमार ने शराब के नशे में मरीजों के साथ हंगामा किया। आरोप है कि उसने मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया। मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी।
विज्ञापन
अस्पताल चौकी प्रभारी ने शहर पुलिस को मामले से अवगत कराया। शहर पुलिस ने पीसीआर भेजकर रेडियोग्राफर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया, जहां उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। एसएमओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेडियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस उसे अदालत में ले गई तो उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर पुलिस उसे अस्पताल ले आई। बस स्टैंड चौकी से जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि शाम को आरोपी की हालत ठीक होते ही उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।