फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying raid city council office of Fatehabad, team engaged in record investigation

Fatehabad: नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने दी दबिश, रिकॉर्ड जांच में जुटी टीम

Tue, 23 May 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 May 2023 11:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में शामिल एसआई कुलदीप सिंह, एएसआई सुरेंद्र अपने साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। टीम ने नगर परिषद के प्रॉपर्टी टेक्स, नो-ड्यूज सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र से लेकर शहर में होर्डिंग्स लगाने का रिकॉर्ड जांचना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
CM Flying raid city council office of Fatehabad, team engaged in record investigation
जांच करती सीएम फ्लाइंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम ने मंगलवार सुबह फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी की। टीम सदस्यों ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों का हाजिरी रिकॉर्ड भी जांचा। सीएम फ्लाइंग की सूचना मिलते ही नगर परिषद कर्मचारियों में खलबली मच गई। जो कर्मचारी सीटों पर नहीं थे, वह भी तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। इसके अलावा फील्ड में घूम रहे कर्मचारी भी तत्काल कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन


टीम ने एक-एक फाइल खंगाली
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में शामिल एसआई कुलदीप सिंह, एएसआई सुरेंद्र अपने साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। टीम ने नगर परिषद के प्रॉपर्टी टेक्स, नो-ड्यूज सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र से लेकर शहर में होर्डिंग्स लगाने का रिकॉर्ड जांचना शुरू कर दिया। पहले मौखिक तौर पर भी कुछ पूछताछ की गई। इसके बाद रिकॉर्ड ईओ ऋषिकेश चौधरी के कार्यालय में मंगवाकर टीम सदस्यों ने एक-एक फाइल खंगालनी शुरू की।
विज्ञापन


मिल रही थी अनियमितताओं की शिकायतें
बताया जा रहा है कि नगर परिषद में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके अलावा हाल ही में लगाए गए कुछ टेंडरों में भी गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। खासकर, सबसे अधिक परेशानी लोगों को प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी को लेकर आ रही है। प्रॉपर्टी आईडी समय पर नहीं बनने के भी आरोप लगे हैं। इसी को लेकर टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधायक और डीसी भी कर चुके छापेमारी
पिछले महीने 3 अप्रैल को विधायक दुड़ाराम और तत्कालीन डीसी जगदीश शर्मा ने भी टीम के साथ नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी की थी। उस दौरान छह कर्मचारी कार्यालय में नदारद मिले थे। वहीं, खुद ईओ ऋषिकेश चौधरी भी देरी से कार्यालय पहुंचे थे। बाद में गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed