फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CIA Tohana caught two youth with banned drugs

फतेहाबाद: सीआईए टोहाना टीम ने 9990 प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ दो को पकड़ा, पंजाब में बेचने की थी तैयारी

Mon, 14 Feb 2022 03:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 03:24 PM IST
सार

सीआईए टोहाना टीम ने प्रतिबंधित गोलियों की बड़ी खेप पकड़ी है। 9990 ट्रामाडोल की गोलियों के साथ सिधानी से दो युवकों को काबू किया गया है।

विज्ञापन
CIA Tohana caught two youth with banned drugs
गांव सिधानी में प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए युवक मेजर सिंह व सन्दीप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में टोहाना सीआईए टीम ने पंजाब जा रही नशे की सप्लाई को पकड़ा है। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों के कब्जे से नशे की 9990 गोलियां बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने दोनों को रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टोहाना सीआईए रविवार रात को एएसआई रोहताश के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान पंजाब सीमा से सटे गांव सिधानी में पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों को एक बड़े बैग के साथ दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ करते हुए उनके बैग की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस को प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 9990 गोलियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की पहचान मेजर सिंह व संदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों ही युवक मजदूरी का काम करते हैं और पहली बार नशे की सप्लाई के धंधे में जुड़े हैं। दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह नशे की यह खेप पंजाब में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।
 

सीआईए स्टाफ टीम द्वारा नशीली गोलियों की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक पंजाब जा रहे थे। दोनों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब चुनाव में नशे की डिमांड बढ़ गई और वहां पर नशे की आपूर्ति करने के लिए वे नशा लेकर निकले थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed