फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case of threatening and demanding extortion From Private Doctor in Tohana

Tohana: निजी अस्पताल निदेशक को पर्ची लिखकर दी धमकी, लिखा-आपने मेरे साथ ठीक नहीं किया था

Mon, 07 Nov 2022 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 04:15 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. महेश आहूजा ने बताया कि उनका जनता आई एवं मेटरनिटी अस्पताल है। गांव कमालवाला निवासी कुलदीप उनके यहां एंबुलेंस ड्राइवर है। रविवार शाम के समय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और एक पर्ची देकर बोला, इसे डॉक्टर को दो।

विज्ञापन
Case of threatening and demanding extortion From Private Doctor in Tohana
टोहाना निजी अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना के कैंची चौक स्थित जनता आई एवं मेटरनिटी अस्पताल के एमडी डॉ. महेश आहूजा के एंबुलेंस ड्राइवर को पर्ची के माध्यम से डॉक्टर को धमकी देने व रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में डॉ. महेश आहूजा ने बताया कि उनका जनता आई एवं मेटरनिटी अस्पताल है। गांव कमालवाला निवासी कुलदीप उनके यहां एंबुलेंस ड्राइवर है। रविवार शाम के समय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और एक पर्ची देकर बोला, इसे डॉक्टर को दो। पर्ची में आरोपी ने लिखा कि डॉ. साहब जब मेरा समय खराब था तब आपने मेरे साथ ठीक नहीं किया। पहले तो मैं चुप था, लेकिन आज मेरा टाइम है, मुझे पैसे दे दो नहीं तो आपका टाइम खराब हो जाएगा। पर्ची के नीचे आरोपी ने द बिंटू समैन लिखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बिंटू समैन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब एक महीना पहले भी जनता अस्पताल के सामने स्थित सेठी अस्पताल में फायरिंग कर कंपाउडर को घायल कर दिया गया था। उस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता अस्पताल के एमडी डॉ. महेश आहूजा को पर्ची भेजकर धमकी दी गई है। इस मामले में डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी पूछताछ जारी है। - शाकिर हुसैन, डीएसपी, टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed