{"_id":"575b09244f1c1b23379c696f","slug":"car-accident-car-onedied-seven-injured-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो कारें भिड़ीं, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दो कारें भिड़ीं, एक की मौत, सात घायल
fatehabad
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे हिसार रोड पर पुलिस लाइन के सामने शुक्रवार दोपहर पिकनिक मनाने जा रहे परिवार की गाड़ी सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर कार सवार चालक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बोलेरो गाड़ी सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान नरेश (35) ढाणी पीरांवाली (हांसी) के रूप में हुई, जबकि मृतक के पिता रामकिशन गंभीर रूप से घायल हैं। पिकनिक मनाने जा रहे घायलों की पहचान रूपेंद्र कौर निवासी रावतसर (राजस्थान), रवनीत कौर निवासी साहुवाला सिरसा, बीरपाल कौर निवासी कर्णपुर (राजस्थान), 10 वर्षीय मनतेज पुत्र सुखजीवन सिंह निवासी साहुवाला (सिरसा) और ड्राइवर सतनाम निवासी कंडेर (राजस्थान) के रूप में हुई।
मौजूखेड़ा, सिरसा में अपने भाई के घर आई बहनें रूपेंद्र कौर, रवनीत कौर, वीरपाल कौर परिवार के साथ गाड़ी में सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए हिसार के वाटर पार्क में जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के सामने बाल वाटिका स्कूल के नजदीक उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
गाड़ियों की स्पीड तेज होने के कारण दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर राहगीरों ने कंट्रोल रूम में फोन किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर मनीष टुटेजा, डॉ. सुमित तथा स्टाफ नर्स नेे उपचार शुरू किया। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। कार चालक नरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नहीं मिली एंबुलेंस, प्राइवेट वाहन से भेजा
सिविल अस्पताल में लाए गए घायलों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दे दिया। सभी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया, लेकिन मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। एक रेफर घायल को एंबुलेंस पहले ले जा चुकी थी। उसके बाद रेफर हुए चार घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस में रेफर कर किया गया।
तीन गाड़ियों में 20 लोग जा रहे थे पिकनिक मनाने
घायल बहनों के भाई कर्णजीत ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण तीन गाड़ियों में 20 लोग पिकनिक मनाने के लिए हिसार जा रहे थे। हमारी गाड़ी 10 किलोमीटर आगे थी। जैसे ही घटना के बारे में पता चला वापस घटनास्थल पर पहुंचे।
बहन से मिलने जा रहा था, हुआ हादसे का शिकार
हादसे में घायल हुए रामकिशन ने बताया कि वह अपनी बेटी सुशीला से मिलने के लिए सिरसा जा रहे थे। हादसा किस वजह से हुआ उन्हें नहीं पता। वह सिरसा के अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में कार चला रहे नरेश का एक पैर कटकर अलग हो गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया।