{"_id":"651cd8d8836b9f9c060c7c46","slug":"businessman-stabbed-to-death-by-miscreants-in-car-on-mini-bypass-in-fatehabad-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मर्डर: मिनी बाईपास पर कार सवार बदमाशों मे तुड़ा व्यापारी की चाकू मारकर की हत्या, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद में मर्डर: मिनी बाईपास पर कार सवार बदमाशों मे तुड़ा व्यापारी की चाकू मारकर की हत्या, बेटा घायल
Wed, 04 Oct 2023 08:45 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Oct 2023 08:45 AM IST
सार
फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा निवासी कृष्ण कुमार और उसका बेटा दीपक तुड़े के व्यापारी है। दोनो किसी काम से भट्टू गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार देर रात को अलग अलग मोटरसाइकिल पर वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। गांव ढिंगसरा के पास कृष्ण पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के बिगड़ रोड के पास मिनी बाईपास पर मंगलवार देर रात को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तुड़ा व्यापारी और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में फ़तेहाबाद के गुरु नानक पुरा निवासी 48 वर्षीय कृष्ण कुमार की मौत हो गई और उसके बेटे दीपक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे फतेहाबाद की नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि अभी तक हमला करने वाले बदमाशों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा निवासी कृष्ण कुमार और उसका बेटा दीपक तुड़े के व्यापारी है। दोनो किसी काम से भट्टू गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार देर रात को अलग अलग मोटरसाइकिल पर वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। गांव ढिंगसरा के पास कृष्ण पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों बाप-बेटा जान बचाकर फ़तेहाबाद पहुंचे लेकिन गाड़ी सवार बदमाश पीछा करते रहे और मिनी बाईपास पर बिगड़ रोड के पास फिर झगड़ा कर दिया और फिर चाकू से हमला करके फरार हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनो को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पिता कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और बेटे दीपक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
मिनी बाईपास पर व्यक्ति की हत्या हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। - महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन