{"_id":"66702207200050db8e0eaff7","slug":"balraj-murder-case-video-of-vandalism-by-protesters-surfaced-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलराज हत्याकांड: प्रदर्शनकारियों का तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने, पुलिस ने संदिग्ध इलाको में की नाकेबंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलराज हत्याकांड: प्रदर्शनकारियों का तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने, पुलिस ने संदिग्ध इलाको में की नाकेबंदी
Mon, 17 Jun 2024 05:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:16 PM IST
सार
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने कल जाम लगाया था। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने लगाया नाका।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद शहर के काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली हत्याकांड के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस की अलग अलग टीम कबीर बस्ती, बाल्मीकि चौक और मातूराम कॉलोनी में तैनात की गई है। यहां पर नाकेबंदी करके आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि शरारती तत्व यहां पर विवाद कर सकते हैं। वहीं रविवार शाम को आरके कॉलोनी में कुछ युवकों द्वारा मकान में की गई तोडफ़ोड़ का वीडियो सामने आया है। 15 से 20 युवकों ने आरके कॉलोनी निवासी गुलशन जग्गा के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। युवक चौबारे तक जाकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। युवकों ने आंगन में खड़े बुलेट बाइक को आग लगा दी थी।
विज्ञापन
ये था मामला
काठमंडी निवासी बलराज पर शुक्रवार शाम को बाइक सवार कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी थी। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ स्वामी नगर से प्लाट देखकर क्रेटा गाड़ी पर वापस काठमंडी स्थित अपने निवास पर लौट रहा था। उसके पेट में गोली लगी थी। हिसार में शनिवार सुबह 6 बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर सिरसा के बनसुधार निवासी संजय व फतेहाबाद के खेमाखाती चौक निवासी विकास पर मामला दर्ज किया है। कल शाम को परिजनों ने लाल बत्ती पर शव लाकर जाम लगा दिया था। करीब तीन घंटे तक हिसार-सिरसा रोड पर जाम रहा था।