फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   attack by thief on home owner, injured

घर में घुसे चोर, रोका तो घोंपा चाकू, गंभीर

Fri, 27 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
हमले में गंभीर रूप से घायल मकान मालिक को अग्रोहा भेज दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को बनावाली निवासी बलबीर पुत्र लालचंद के घर में दो युवक चोरी करने की नीयत से घुसे। शोर सुनकर बलबीर की नींद खुल गई।

उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने बलबीर के पेट में चाकू मार दिया और भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और भाग रहे चोरों का पीछा कर के पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान ढांड निवासी आकाश और कुलदीप के तौर पर हुई है।


ग्रामीणों ने रात को ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पीसीआर गांव में पहुंची और युवकों को काबू कर लिया। हमले में घायल हुए बलबीर को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रोहा मेडिकल  ब्यान लेने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed