{"_id":"7251fb8c204b0c80489c0287ebecb52c","slug":"attack-by-thief-on-home-owner-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर, रोका तो घोंपा चाकू, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर, रोका तो घोंपा चाकू, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले में गंभीर रूप से घायल मकान मालिक को अग्रोहा भेज दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को बनावाली निवासी बलबीर पुत्र लालचंद के घर में दो युवक चोरी करने की नीयत से घुसे। शोर सुनकर बलबीर की नींद खुल गई।
उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने बलबीर के पेट में चाकू मार दिया और भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और भाग रहे चोरों का पीछा कर के पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान ढांड निवासी आकाश और कुलदीप के तौर पर हुई है।
ग्रामीणों ने रात को ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पीसीआर गांव में पहुंची और युवकों को काबू कर लिया। हमले में घायल हुए बलबीर को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रोहा मेडिकल ब्यान लेने के लिए गई हुई थी।