फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   arrest thif

सीसीटीवी से पकड़ गया गुरुद्वारा में चोरी करते युवक

Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जाखल मंडी के चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब मेें एक चोर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। युवक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बहाने घुसा लेकिन अंदर किसी को न पाकर उसकी नीयत डोल गई और उसने मुख्य गुल्लक पर हाथ साफ करने लगा।
 युुवक को बार-बार अंदर बाहर जाते देख उसकी हरकतों पर ग्रंथी को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी में देखा तो वह गुल्लक से चोरी कर रहा था। इस पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने कमेटी सदस्यों को बुलाया और चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी लखविंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े 4 बजे एक युवक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचा। मत्था टेकने के बहाने उसने अंदर की सारी स्थिति का जायजा लिया। अंदर किसी को भी न पाकर उसने चोरी के लिए मुख्य गुल्लक को निशाना बनाया। युवक कुछ देर अंदर तो कुछ देर बाहर आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर ग्रंथी को उसकी हरकतों पर शक हुआ। ऐसा होते ही जब ग्रंथी लखविंदर सिंह ने अपने सीसीटीवी कैमरे को चलाया तो युवक को अंदर गुल्लक से चोरी करते हुए देखा। युवक गुरुद्वारा के गुल्लक से छुप छुपा कर रुपये निकाल रहा था व अपनी जेबों में भर रहा था। लखविंदर सिंह ने युवक को चोरी करते देखते ही कमेटी सदस्यों को सूचित किया। जिस पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान मास्टर बलवंत सिंह, सचिव सुखदेव सिंह, दयाल सिंह, डा. भुपिंद्र सिंह व दर्शन सिंह इत्यादि मौके पर पहुंच गए।
जिन्होंने युवक को पकड़ कर उससे पूछताछ की। इस दौरान युवक ने अपनी पहचान जींद निवासी सोनू के रूप में बताई। सोनू ने बताया कि वह एक झाड़ू की तीली के सहारे चुंबक लगाया हुआ था।

जिसे गुल्लक के अंदर गिराता तो कुछ सिक्कों के साथ लगे नोट गुल्लक के किनारों तक पहुंच जाते। जिसे वह निकाल लेता था।
 कमेटी सदस्यों ने युवक के पास से चोरी के करीब 2 हजार रुपये बरामद किया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सोनू को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed